जीआईएफ में राष्ट्रीय सेफ्टी दिवस सप्ताह का हुआ शुभारंभ

जबलपुर दर्पण। भारत सरकार, रक्षा मंत्रालय के उपक्रम यंत्र इंडिया लिमिटेड की महत्वपूर्ण इकाई सुरक्षा संस्थान ग्रे आयरन फाउंड्री जबलपुर में महाप्रबंधक राजीव कुमार ने 51 राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक ने ध्वजारोहण कर सभी को संरक्षा का संकल्प दिलाया। साथ इस वर्ष की संरक्षा थीम सुरक्षा संस्कृति के विकास हेतु युवाओं को प्रोत्साहित करें पर बल देते हुए मार्ग दर्शन दिया। अपने जीवन और कार्य क्षेत्र में संरक्षा, स्वास्थ और पर्यावरण के प्रति सजग एवं सतर्क रहें जिससे दुर्घटनाओं पर नियंत्रण रखा जा सके। उन्होंने अच्छी गृह व्यवस्था को अपनाकर शून्य दुर्धटना के लक्ष्य प्राप्त करने के मूल मंत्र को याद दिलाया। कार्यक्रम का सफल संचालन अनिल शुक्ला ने एवं आभार प्रदर्शन विपुल मिश्रा संरक्षा अधिकारी ने किया। कार्यक्रम में टीवी देशमुख सयुक्त महाप्रबंधक, राजाराम सलके, ज्ञानेंद्र सिंह, मोहम्मद जीशान, टोकन मंडल, कुमार मनीष, अमित सिंह, एस के प्रसाद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी अनामिका श्रीवास्तव श्री राघवन, नारायण प्रसाद गुप्ता, आरके खरे, अनिल शुक्ला, आदि उपस्थित रहे।



