प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ज्वालामुखी सिहोरा:आध्यात्मिक चित्र प्रर्दशनी का आयोजन

जबलपुर दर्पण सिहोरा नप्र मनीष श्रीवास की रिपोर्ट। सिहोरा नगर क्षेत्र में किये जा रहे श्रीराम विश्व शान्ति महायज्ञ पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ज्वालामुखी सेंटर की संचालिका कृष्णा दीदी ने आध्यात्मिक चित्र प्रर्दशनी कला का आयोजन कर आध्यात्मिक ज्ञान को लेकर नगर वासियों को अवगत करवाया। इस कार्यक्रम की सुरुआत शिव बाबा के समकक्ष सुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक श्रीमती नंदनी मरावी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। इन सभी लोगों की उपस्थिति में कार्यक्रम पर उपस्थिति रहें-कृष्णा दीदी, विधायक श्रीमती नंदनी मरावी के साथ प्रकाश नायक,शिशिर पाण्डे,अनुपम सराफ,सुशील पटैल शिक्षक,रवि दास,मीना बहिन ,रश्मि बहिन सहित माताये मौजूद रहीं।



