जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

भाजपा कार्यालय में कन्या-पूजन व पौधरोपण कर मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

जबलपुर दर्पण नप्र राजेंद्र सिंह की रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा मनाया गया। भाजपा कार्यालय में लोकसभा के मुख्य सचेतक एवं सांसद राकेश सिंह की उपस्थिति में कन्या पूजन एवं परिसर में पौधारोपण कर मनाया गया।
इस अवसर पर सांसद श्री सिंह ने कहा
कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सिंह कब पूरा जीवन प्रदेश की जनता को समर्पित है। पूरे राज्य को समृद्ध मध्यप्रदेश बनाने का सपना साकार करते हुए काम किया है। हमेशा ही युवा,महिला एवं बुजुर्गों सहित प्रदेश के सभी वर्ग के व्यक्ति के उत्थान का प्रयास किया है। यही कारण है कि वे चौथी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री है। भाजापा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने कहा कि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री का जन्मदिन है। और उनके जन्मदिन के अवसर पर भाजपा अनेकों आयोजन कर रही है कार्यालय में कन्या पूजन एवं पौधारोपण सहित जिले के प्रत्येक मंडल में पौधारोपण किया गया। साथ ही विभिन्न मोर्चों द्वारा सभी कार्यक्रम आयोजित किए गए है। रानीताल कार्यक्रम में आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता,प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, विधायक अशोक रोहाणी,कैलाश जाटव,सदानंद गोडबोले,स्वाति गोडबोले,रत्नेश सोनकर,पंकज दुबे,रजनीश यादव,कमलेश अग्रवाल,श्रीराम शुक्ला,रिंकू विज,रोहित जैन,रंजीत पटेल, प्रणीत वर्मा,रविन्द्र पचौरी,एव भाजापा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page