जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

डुमना एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान टली बड़ी घटना:फ्लाइट में सवार सभी यात्री सुरक्षित

जबलपुर दर्पण नप्र। जबलपुर के डुमना हवाई अड्डे पर शनिवार को  उस समय अफरा तफरी मच गई जब दिल्ली से जबलपुर आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट क्र ई-6 लैंडिंग करते समय अचानक अनियंत्रित होकर हवाई पट्टी से नीचे उतर गयी। हालाकि फ्लाइट में यात्रा कर रहे लगभग 35 यात्री सुरक्षित हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार इंडिया की फ्लाईट ई-6 दिल्ली से उड़ान भरकर जबलपुर आ रही थी,जो हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान अनियंत्रित होकर हवाई पट्टी से नीचे उतर गयी। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार फ्लाइट का अगला चक्का रनवे पट्टी से नीचे उतरने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। फ्लाइट के सभी यात्री सकुशल है। एक बड़ी घटना होने से बच गए, फायर बिग्रेड,एम्बुलेंस व बचाव दल मौके पर पहुंच गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page