खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशस्वास्थ्य/सेहत दर्पण

दलदल में फंसे मवेशियों को बचाने पहुँची गौरक्षा टीम:उपचार के लिए पहुंचाया गौशाला

जबलपुर दर्पण नप्र। कटनी जिले की सीमा से लगें हुये पन्ना मार्ग के पास गुरुवार की सुबह 7:30 बजे के दौरान सीवर लाइन के निकट दो मवेशियों के अचानक दलदल में फंसे होने की सूचना गौरक्षा कमांडो अमिता श्रीवास व इनकी टीम को मिली। सूचना पर बताए स्थान पर पहुंचकर गौ रक्षा कमांडो फोर्स के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दिलीप परोहा,सुरेंद्र कुशवाहा,दीपक यादव की मदद से कई घंटों के बाद दलदल से फंसे दोनों मवेशियों को रस्सी की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीँ नगर निगम के वाहन की मदद से दोनों मवेशियों को गौशाला भिजवाया गया। कई घंटों से दलदल में फंसे होने की वजह से दोनों मवेशियों की नाक से खून निकल रहा था। इसके अलावा सींग भी टूट गए थे। दोनों मवेशियों का उपचार गौशाला में जारी है। इस दौरान एक और जानकारी बाबा घाट के पास से एक जख़्मी गौ माता की सूचना मिलने पर उस स्थान पर पहुंचकर गौरक्षा कमांडो फोर्स के प्रदेश मंत्री विवेक पाठक (गोविंद भाई) के सहयोग से घायल गौमाता का उपचार किया गया। दोनों ही घटना में गौरक्षा कमांडो फोर्स की टीम सहित जिला अध्यक्ष अमिता श्रीवास ने मिलकर पशुओं को सुरक्षित बचाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page