विश्व प्रसिद्ध वृंदावन की होली मनाने भक्तों का जत्था रवाना

जबलपुर दर्पण। वृंदावन की विश्व प्रसिद्ध होली एवं श्रीमद् भागवत कथा श्रवण हेतु भक्तों जनसमूह महाकौशल एक्सप्रेस से
रवाना हुआ, श्री धाम वृंदावन में भागवत कथा का वाचन श्री गुप्तेश्वरपीठाधीश्वर डॉ.स्वामी मुकुंद दास जी महाराज के कृपा पात्र शिष्य आचार्य पंडित योगेंद्र त्रिपाठी जी महाराज करेंगे,इस अवसर पर महंत स्वामी राजारामाचार्य जी महाराज, स्वामी बालक दास यात्रा के संयोजक आचार्य भूपेंद्र महाराज, जगजीवन लाल कपिल, मुन्ना पांडे, विध्येश भापकर, जगदीश गर्ग दुर्गा उपाध्याय, विष्णुदत्तशास्त्री ,महेश शास्त्री सूरज सिंह आदि यात्रा के साथ श्री धाम वृंदावन रवाना हुये, उपस्थित रहे,सभी तीर्थ यात्रियों का स्वागत हिंदू सेवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अतुल जय स्वामी जेसवानी नितिन सोन पाली आशीष आदि ने किया। होली के रंग श्री बिहारी जी के संग ब्रिज दर्शन तीर्थ यात्रा के दौरान सभी भक्तों को नंदगांव बरसाना गोकुल गोवर्धन मथुरा आदि के दर्शन लाभ का सौभाग्य प्राप्त होगा



