जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मौत को दावत देते ओवरलोडिंग वाहन, हफ्ता बंदी का है कमाल ?

जबलपुर दर्पण। डिंडोरी जिले से महज 13 किलोमीटर दूर ग्राम शाहपुर से पलकी, खुर्दमुड़िया मुड़िया कला की रोड मैं चलने बाले ग्रमीण सेवा- यानों मैं क्षमता से अधिक सवारियों को भरकर मोटर मालिक गाढ़ी कमाई करने में लगे हुए हैं !जबकि यातायात के नियमों के अनुसार एक तूफान गाड़ी में 12 से 13 सवारियों का ही परमिट जारी किया जाता है, ऑटो में 3 से 4 सवारियों का परमिट जारी किया जाता है, लेकिन इन मोटर मालिकों के द्वारा यातायात के सारे नियमों को दरकिनार करते हुए ग्रामीणों के साथ मौत का खेल खेला जाता है! ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि कुछ एक वाहन तो ऐसे हैं, जिनका परमिट ही नहीं है, परंतु हफ्ता बंदी के माध्यम से इन बिना परमिट की गाड़ियों को भी शान से दौड़ाया जाता है, सूत्रों की माने तो प्रत्येक ऑटो वाला हफ्ते में 200 से ₹300 एवं तूफान, ट्रेक्स वाहनों से हफ्ते में 300 से ₹500 वसूला जाता है, और इन मोटर मालिकों को मनमाने ढंग से ग्रामीणों से अनाप-शनाप किराया वसूलने की भी छूट दी जाती है! गौरतलब है कि भाजपा के तथाकथित नेता की मेहरबानी के चलते इन मोटर मालिकों के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page