गोहलपुर पुलिस की शराब माफियाओं पर बड़ी कार्यवाही:टाटा 207 लोडिंग वाहन में अवैध 3450 पाव अंग्रेजी शराब जप्त,वाहन चालक फरार

जबलपुर दर्पण नप्र। गोहलपुर थाना प्रभारी अरविंद चौबे से मिली जानकारी अनुसार सुबह विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक बिना नम्बर की टाटा 207 पिकअप वाहन माढोताल तरफ से दीनदयाल होते हुये दमोहनाका की ओर अधिक मात्रा में शराब लेकर आने वाला है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम के द्वारा चंण्डालभाटा मेन रोड पर नाकाबंदी की गयी,कुछ ही देर बाद एक दीनदयाल से दमोह नाका की ओर सफेद रंग की पिकअप वाहन आता दिखा पिकअप वाहन का चालक पुलिस को देखकर साई मंदिर के पीछे नट बस्ती तरफ भागने की कोशिश करने लगा जिसका पीछा किया गया मनमोहन नगर मे वाहन खडा करके वाहन को लॉक कर चालक भाग गया पिकअप वाहन में नम्बर नहीं थे वाहन में 69 पेटी 3450 पाव अंग्रेजी शराब कीमती 4 लाख 50 हजार रूपये की रखी मिली उक्त शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन जप्त करते हुये बिना नम्बर 207 टाटा वाहन के चालक के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये चालक की तलाश की जा रही है।



