जिला बदल का उल्लंघन करने वाले आरोपी को कटंगी पुलिस ने दबोचा

जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। कटंगी थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह से मिली जानकारी अनुसार महिपाल कुचबंधिया पिता गुम्मन कुचबंधिया उम्र 63 वर्ष निवासी कूड़न मोहल्ला कटंगी अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। जिसके विरूद्ध कटंगी थाने में कई अपराध पंजीबद्ध होकर न्यायालय मे विचाराधीन है जिसकी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने जिला बदर का प्रकरण तैयार कर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर को प्रेषित किया गया था जिससे सहमत होते हुये जिला दण्डाधिकारी जबलपुर द्वारा दिनॉक 28-9-21 को महिपाल कुचबंधिया को जिला जबलपुर एवं जिला जबलपुर एवं जबलपुर से लगे सीमावर्ती जिले मण्डला, डिण्डौरी,सिवनी,नरसिंहपुर कटनी,दमोह,उमरिया की राजस्व सीमाओं से 6 माह की अवधि के लिए जिलाबदर किया गया था उक्त आदेश की तामीली करा दी गयी थी। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि जिला बदर का आरोपी महिपाल कुचबंधिया कूडन मोहल्ला कटंगी में घूम रहा है। सूचना पर तत्काल दबिश देते हुये महिपाल कुचबंधिया को पकड़ा,जिला बदर के आदेश का उल्लंधन करने पर महिपाल कुचबंधिया के विरूद्ध धारा 188 भादवि एंव 14 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।



