अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

20 वर्षीय युवक ने पाटन बगदरी फॉल में लगाई फांसी,जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर दर्पण नप्र पाटन। जबलपुर जिले की पाटन तहसील स्थित बगदरी फॉल के पास एक युवक की पेड़ पर लाश लटकी मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कम मंच गया बगदारी घूमने आय युवक सतेंद्र सिंह उर्फ नवनीत पिता धर्मेंद्र सिंह उम्र 28 निवासी सहशन तह पाटन ने
पेड़ पर लटकी लाश देखकर पाटन पुलिस को सूचना दी। पाटन थाना प्रभारी आसिफ इकबाल से मिली जानकारी अनुसार बगदरी में सुमित लोधी उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम सुनाचार थाना बेलखेड़ा की लाश पेड़ से लटकी मिली,मौके पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास से मोबाइल फोन और कुछ कागज मिले हैं। पुलिस घटना की जांच हर एंगल से कर रही है। बताया जा रहा है कि सुमित लोधी पुणे की प्राइवेट कपंनी में जॉब करता है। 2 माह पहले ही सुमित अपने घर आया था। पाटन में उसके नाना-नानी का घर है। पाटन थाना प्रभारी के अनुसार प्रथम दृष्टया हैंगिंग का मामला प्रतीत हो रहा है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मामला स्पष्ट होगा। रिश्तेदारो ने बताया कि वह सुनाचर या पुणे चला गया होगा। पुलिस के अनुसार घटना की वजह प्रेम -प्रसंग भी हो सकता है। पुलिस इस संबंध में भी मामले की जांच कर रही है। मृतक के मोबाइल फोन को जांच में लिया है। जांच के बाद ही घटना के सारे रहस्य उजागर हो सकेंगे फिलहाल मामला जांच में है जांच के बाद ही पुलिस किसी निष्कर्ष पर पहुंचेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page