मेडिकल कॉलेज के ठेका कर्मी व एम्बुलेंस संचालकों ने वार्ड में घुसकर की मारपीट:मरीज की गई जान:गढ़ा पुलिस मामले की जांच में जुटी

जबलपुर दर्पण नप्र। समीप जिले नरसिंहपुर के चीचली निवासी फूला बाई को बीमारी के चलते हेमराज ने 12 मार्च को मेडिकल कालेज अस्पताल में इलाज कराने वार्ड नं 16 में भर्ती कराया था। उनके ही वार्ड में भर्ती मरीज की मौत हो जाने पर सदमे में आय परिजनों को शव ले जाने के लिए किसी परिचित की एम्बुलेंस कम पैसों में कराने से नाराज स्थानीय एम्बुलेंस संचालकों ने वार्ड में घुसकर 10 से 15 लोगो ने वृद्धा के बेटे से मारपीट कर दी मारपीट करते वक्त कुछ लोग मरीज के ऊपर गिर गए जिससे इलाज करा रही वृद्ध की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही गढ़ा पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। वार्ड में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। शव के पीएम के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल कालेज में हर काम का रेट तय है। मेडिकल अस्पताल में जल्दी पर्ची बनाकर बिना लाईन में लग कर इलाज कराना हो,वीआईपी इलाज करना हो,जल्दी पीएम करना हो,मरीज को भर्ती कराना हो,मरीज को एम्बुलेंस की जरूरत हो,यह सब सुविधा मेडिकल में काम करने वाले ठेका कर्मी व दलाल कमीशन के एवज में मरीजों के परिजनों को उपलब्ध कराते है ऊपर से नीचे तक सारा सिस्टम भ्रष्ट है। अब देखना होगा प्रशासन की कार्यवाही कब तक होती है जिससे यहा इलाज कराने वाले मरीज व उनके परिजनों को इस प्रकार परेशानी न उठना पड़े।



