डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

वीरांगना रानी अवंती बाई के बलिदान स्थल बालपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा अर्पित किए गए श्रद्धा एवं सुमन

संवाददाता शाहपुर राजेश ठाकुर।डिंडोरी जिले से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित प्रसिद्ध स्थल बालपुर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 20 मार्च 2022 को वीरांगना रानी अवंती बाई के बलिदान दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन शासन एवं प्रशासन के सहयोग से किया गया !कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ,राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे एवं क्षेत्रीय विधायक शहपुरा भूपेंद्र मरावी शामिल हुए, कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन शासकीय माध्यमिक शाला नरिया की बालिकाओं के द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें उपस्थित जनप्रतिनिधियों के द्वारा उपहार स्वरूप राशियां प्रदान की गई छात्राओं को! क्षेत्रीय विधायक भूपेंद्र मरावी के द्वारा 5-5 हजार की राशि उपहार स्वरूप प्रदान की गई !केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के द्वारा बलिदान स्थल के बाउंड्री वॉल के रखरखाव हेतु राशि 5 लाख रुपये की राशि जारी करने की बात कही गई ,क्षेत्रीय विधायक भूपेंद्र मरावी के द्वारा बलिदान स्थल के रखरखाव के लिए ₹500000 देने की घोषणा की गई!जनप्रतिनिधियों के द्वारा वीरांगना रानी अवंती बाई के अमर इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि रानी अवंती बाई मध्य भारत की रामगढ़ की रानी थी ,1857 की क्रांति में बेटियों के खिलाफ साहस भरी अंदाज में लड़ने और विदेशों की नाक में दम कर देने के लिए उन्हें याद किया जाता है, उन्होंने अपनी मातृभूमि पर ही देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था ,20 मार्च सन 18 58 को युद्ध में अंग्रेजो के द्वारा चारों तरफ से अपने आप को घेर लिए जाने पर अपने अंग पर अंग्रेजों का हाथ न लग पाए ,इसलिए उन्होंने स्वयं अपने खंजर से अपने ऊपर वार कर लिया था! एवं अपने प्राणों की आहुति देकर अपने देश की रक्षा के लिए अमर हो गई थी !कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ,नगर परिषद अध्यक्ष पंकज टेकाम, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोहर ठाकुर ,मंडल अध्यक्ष शाहपुर सुशील राय, कांग्रेस पार्टी के मंडल अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि विक्की भाई जान ,राजकुमार साहू, नारायण चौबे ,शंकरलाल नामदेव, अनुराग गुप्ता, कीर्ति गुप्ता गुमान सिंह ठाकुर, जन्नत सिंह ठाकुर, विजय सिंह ठाकुर ,नरेश ठाकुर ,फुक्कू ठाकुर, रघुवीर ठाकुर, वीरभद्र ठाकुर, पप्पू ठाकुर क्षेत्रीय जनता जनार्दन उपस्थित रहे!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page