डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

तहसील न्यायालय के आदेश उल्लंघन मामले में जवाबदेही नहीं हुई तय

स्थगन आदेश जारी होने के बाद भी निर्माण कार्य कराए जाने का मामला

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले में समनापुर तहसील न्यायालय के आदेश उल्लंघन मामले में अभी तक जवाबदेही तय नहीं हुई है। गौरतलब है कि अवैध मकान निर्माण कार्य मामले में समनापुर तहसीलदार द्वारा कुछ दिनों पहले स्थगन आदेश जारी कर निर्माण कार्य तत्काल बंद कराने के आदेश दिए गए थे। बताया गया कि स्थानीय ठेकेदार गोविंद सिंह राठौड़ के द्वारा अदालत के आदेशों की अवहेलना करते हुए न्यायालय के आदेश की अवमानना सरेआम करते हुए निर्माण कार्य को जारी रखा गया। जानकारी अनुसार सूचना के बाद कोतवाली पुलिस व 100 वाहन को दि गई, जहां मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा निर्माण कार्य को बंद करवाया गया, लेकिन अभी तक जवाबदेही तय नहीं हो पाई है। मिली जानकारी अनुसार बुड़रूखी गांव निवासी नोखेलाल व सुक्खू बनवासी की कब्जे वाली आबादी भूमि में अनावेदक करण सिंह राठौड़ के द्वारा बल पूर्वक पक्की मकान का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। मामले की शिकायत के बाद पिछले दिनों विभागीय अमला मौके पर जांच करने पहुंचा, जहां अनावेदक करण राठौड़ के द्वारा गाली-गलौज करते हुए जांच को प्रभावित करने की कोशिश भी की गई थी। मौके में आरआई व पटवारी के द्वारा पिछले दिनों जांच करने के बाद तहसील न्यायालय द्वारा निर्माण कार्य संबंधी स्थगन आदेश जारी किए गए थे। बताया गया कि उक्त भूमि पर आदिवासीयों का लगभग तीन दशकों से उक्त क्षेत्राधिकार में रह रहे हैं तथा कुछ हिस्सा में खलिहान, मवेशियों को बांधने सहित अन्य उपयोग के लिए छोड़ी गई थी, जहां आवेदकों की कब्जे के बाड़ी मैं अनावेदक करण राठौड़ के द्वारा आधी रात जेसीबी लगाकर कब्जे को हटवा दिया और अब उसी जमीन में धड़ल्ले से पक्की मकान का निर्माण कार्य करवा रहा है। शिकायत के बाद भी मकान का निर्माण कार्य रूकवाने संबंधी विभागीय अधिकारियों ने स्थगन आदेश जारी किए थे, बावजूद निर्माण कार्य को धड़ल्ले से करवाया गया, लेकिन जवाबदेही तय नहीं होने से कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

अवैध निर्माण कार्य रूकवाने मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस

जानकारी देते हुए पीड़ितों ने बताया कि विभागीय अधिकारियों से शिकायत के लगभग एक पखवाड़े के बाद निर्माण कार्य रूकवाने संबंधी स्थगन आदेश जारी किए हैं। जबकि अनावेदक व ठेकेदार के द्वारा लगातार निरंतर तेज गती से मकान का निर्माण कार्य करने के फिराक में है। मामले को लेकर कार्यवाही न होने से परेशान पीड़ितों के द्वारा पिछले दिनों विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओमकार सिंह मरकाम के निज निवास में मुलाकात कर विधायक को समस्या बताई थी। विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने पीड़ितों को हर संभव मदद करने का भरोसा भी दिलाते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई करवाने की बात विधायक ने कही थी। गौरतलब है कि उक्त आबादी भूमि में वर्षों से आदिवासी का कब्जा है, जहां पिछले कई वर्षों से पीड़ित अपने कब्जे में रखकर उपयोग कर रहा था। लेकिन कुछ दिन पहले रात में जेसीबी मशीन से कब्जा हटाकर अब अनावेदक बल पूर्वक जबरन पक्की मकान का निर्माण कार्य धड़ल्ले से करवा रहा है। स्थगन आदेश के बाद भी निर्माण कार्य कराने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस व 100 वाहन ने निर्माण कार्य को रुकवाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page