विजय दिवस पर सैनिक परिवार का जिला कांग्रेस कमेटी ने किया सम्मान

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। भारतीय सेना के नायब सूबेदार मेजर मोहम्मद इस्माइल कुरेशी की पत्नी सफीका कुरेशी का जिला कांग्रेस कमेटी डिंडोरी के द्वारा शाल व श्रीफल से जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने सम्मान किया। बताया गया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निर्णय एवं राजनीतिक इच्छाशक्ति से हुए बांग्लादेश मुक्ति युद्ध 1971 में भारत को विजय जीत मिली, जहां बांग्लादेश निर्माण की 50 वीं वर्षगांठ बांग्लादेश मुक्ति युद्ध 1971 विजय दिवस वर्ष के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी सहायता केंद्र में बांग्लादेश मुक्ति युद्ध 1971 में भारतीय सेना के नायब सूबेदार मेजर मोहम्मद इस्माइल कुरेशी की धर्मपत्नी सफीका कुरेशी का सम्मान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने सूत की माला भेंट कर शॉल श्रीफल से सम्मान किया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने कहा कि हमारे देश की अदम्य साहसी एवं गौरवशाली सेना के प्रयासों से बांग्लादेश मुक्ति युद्ध में भारत की विजय हुई थी। विजय दिवस के दिन 93000 पाकिस्तानी सैनिकों ने हमारी भारतीय सेना के सामने समर्पण किया था।
भारतीय सेना के अदम्य साहस के सामने विरोधी ने टेके घुटने :- बताया गया कि जब वर्षों पहले पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना के अदम्य साहस के सामने अपने घुटने टेक दिए थे, युद्ध में पाकिस्तानी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था।तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निर्णय एवं राजनीतिक इच्छाशक्ति से हुये बांग्लादेश मुक्ति युद्ध 1971 में भारत को विजय मिली। इंदिरा गांधी की निर्णय क्षमता के कारण ही उन्हें आयरन लेडी के नाम से भी विश्व में जाना जाता है। बांग्लादेश मुक्ति युद्ध 1971 की स्मृति में आज हम भारतीय सेना की ओर से युद्ध में शामिल मोहम्मद इस्माइल कुरेशी नायब सूबेदार मेजर जिन्हें युद्ध के दौरान पैरों पर गोलिया भी लग गई थी। जिन्होंने साहस शोर्य का परिचय देते हुए बांग्लादेश मुक्ति में अपना अमूल्य योगदान दिया था। डिंडोरी जनपद के धनुआसागर ग्राम पंचायत निवासी रहे मोहम्मद इस्माइल कुरेशी आज हमारे बीच नहीं है, हम सभी उनके योगदान को नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश प्रतिनिधि रमेश राजपाल, जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री बृजेंद्र दीक्षित, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, रिटायर्ड कारगिल युद्ध सूबेदार ए ए कुरेशी, पुष्पा महोबिया, कार्यालय प्रभारी विजय दाहिया, रोहिणी प्रसाद तुरकेल, राज कुमार परतेती सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।



