डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

29 मार्च को रोजगार दिवस कार्यक्रम का होगा आयोजन

डिंडौरी,जबलपुर दर्पण न्यूज।महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र डिंडौरी ने बताया कि 29 मार्च 2022 को जिला स्तरीय रोजगार दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें शासन की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्रक/वितरण पत्र प्रदान किए जायेंगे। मुख्यमंत्री जी के द्वारा लाभांवित हितग्राहियों को वर्चुअल संबोधित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 31 मार्च 2022 को मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के शुभारंभ कार्यक्रम डिंडौरी जिले में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में उद्यम क्रांति योजना की विस्तृत जानकारी दी जाएगी और बैंकों से स्वीकृत प्रकरणों हितग्राहियों को प्रदाय किए जाएंगे। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ने आग्रह किया है कि जिला स्तरीय कार्यक्रमों में उपस्थित होकर योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त करें तथा जिन आवेदकों के प्रकरण स्वीकृत/वितरित हुए हैं, वे अपना स्वीकृति/वितरण पत्र प्राप्त
करें।

जिला व जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम से पेयजल समस्याओं का होगा निराकरण

गर्मी में पेयजल समस्या से निपटने के लिए कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी डिंडौरी ने आगामी ग्रीष्मकाल में पेयजल समस्या को दृष्टिगत रखते हुए हैण्डपंप सुधार हेतु जिला/जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम गठन के आदेश जारी किए हैं। कंट्रोल रूम में कोई भी व्यक्ति पेयजल समस्या/हैण्डपंप सुधार और नलजल प्रदाय योजना से संबंधित शिकायत कर सकेंगे। कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाएगा। जारी आदेश के मुताबिक जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का गठन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखण्ड कार्यालय द्वारा तत्काल निराकरण किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page