अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
पाटन थाने से पुलिस आवास तक नव-निर्मित सीसी रोड का शुभारंभ:विधायक अजय विश्नोई व पुलिस अधीक्षक की उपस्थित में संपन्न

जबलपुर दर्पण नप्र पाटन। पाटन थाने के मुख्य मार्ग से शासकीय पुलिस आवास तक लगभग 450 मीटर सीसी.रोड का निमार्ण कार्य विधायक निधी 8 लाख 50 हजार रूपये की राशि से नगर परिषद पाटन के द्वारा कराया गया है। पाटन मझोली विधायक अजय विश्नोई एव पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा की उपस्थित में नव निर्मित सीसी. रोड का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक प भगवत प्रसाद गुरू, नगर परिषद पाटन सीएमओ नीलम चौहान, उपयंत्री स्वप्निल जैन, व क्षेत्रिय जनप्रतिनिधि सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल,एस.डी.ओ.पी. पाटन देवी सिंह,थाना प्रभारी पाटन आसिफ इकबाल तथा थाना स्टाफ प्रमुख रूप से मौजूद रहा।




