दमोह दर्पणमध्य प्रदेश

आईसीआईसीआई फाउंडेशन द्वारा आदिम जाति कल्याण भवन में लगाई गई वर्षा जल संचयन प्रणाली

जबलपुर दर्पण दमोह ब्यूरो। दमोह जिले के सिंग्रामपुर ब्लाक के अंतर्गत आईसीआई फाउंडेशन द्वारा आदिम जाति कल्याण विभाग की अनुसूचित जनजाति बालक एवं बालिका छात्रावास सिंग्रामपुर में वर्षा जल संचयन प्रणाली का कार्य संपन्न हुआ। अधीक्षक अभिषेक सिंह ठाकुर एवं अधीक्षक महोदया अंबिका ठाकुर को फाउंडेशन की परियोजना प्रबंधक सृष्टि कुशवाहा मैडम के मार्गदर्शन में एवं विकास अधिकारी सुधीर राय द्वारा जल संचयन प्रणाली को छात्रावास अधीक्षकों को नियमानुसार सौंपा गया। इस प्रणाली के छात्रावास में लगने से छात्रावास का हेड पंप एवं बोरवेल का जलस्तर बढ़ेगा, जिससे बच्चों को वर्ष भर पीने का स्वच्छ व मीठा पानी उपलब्ध होता रहेगा। इस प्रणाली के लगने से अधीक्षकों को हर्ष हुआ व संस्था को धन्यवाद दिया एवं इसके रखरखाव का पूरा आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page