अंजना गृह उद्योग रिछाई,मसाला फैक्ट्री में क्राईम ब्राचं व रांझी पुलिस की दबिश:कम्पनी शील

जबलपुर दर्पण नप्र। रांझी थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते से मिली जानकारी अनुसार क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि औद्योगिग क्षेत्र रिछाई में अंजना गृह उद्योग मसाला फैक्ट्री में मिलावटी मसाले बनाये जा रहे हैं। सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना स्टाफ द्वारा संयुक्त रूप से दबिश दी गयी,फैक्ट्री मालिक वैदिक राठौर पिता विजेन्द्र सिंह राठौर उम्र 28 वर्ष निवासी कछियाना लार्डगंज बोरियों में धनिया के डंठल,एवं धनिया तथा अन्य गरम मसाले एवं तैयार किया हुआ एवन कम्पनी का धनिया पाउड एवं गरम मासला पैक किया हुआ था खडा धनिया, जीरा, काली मिर्च, धनिया के डंठल,आदि भरे हुये मिले। सूचना पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद धुर्वे,मुकुंद झारिया एवं श्रीमति देवकी सोनवानी की संयुक्त टीम पहुंची खाद्य अधिकारियों की उपस्थिति में चैकिंग की गयी खाद्य अधिकारियों द्वारा सभी मसालों के सैम्पल परिक्षण हेतु लियेे जाकर फैक्ट्री को सील किया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी का प्रतिवेदन प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। अंजना गृह उद्योग मसाला फैक्ट्री के मालिक वैदिक राठौर ने पूछताछ पर जबलपुर के अलावा,कटनी,मैहर,सतना, रीवा ,शहडोल,सिंगरोली, नरसिंहपुर आदि जिलों में तैयार किया हुआ माल सप्लाई करना स्वीकार किया है।



