डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद डिंडोरी ने कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे संगठन पदाधिकारी व कार्यकर्ता

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई डिंडोरी द्वारा शासकीय आदर्श महाविद्यालय डिंडोरी के द्वारा माननीय कुलपति महोदय के नाम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ समीर शुक्ला को ज्ञापन सौंपा गया है। जिला संयोजक सत्यम मानिकपुरी ने बताया कि हाल ही में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय द्वारा जारी निर्देश में उल्लेख है कि आदर्श महाविद्यालय कक्षा बीए एवं बीएससी की परीक्षा हेतु परीक्षा केंद्र आदर्श महाविद्यालय को बनाया गया है, ‌‌किंतु कक्षा बीकॉम का परीक्षा केंद्र शासकीय चंद्र विजय महाविद्यालय को ही किया गया है। बताया गया कि बनाए गए नियम विद्यार्थियों के हित में उचित नहीं है, क्योंकि जब दो विषयों का परीक्षा केंद्र आदर्श महाविद्यालय हो सकता है, तो केवल एक विषय बीकॉम का परीक्षा केंद्र अलग होना छात्रों के हित में नहीं है‌। आदर्श महाविद्यालय की दूरी शासकीय चंद्र विजय महाविद्यालय से अधिक है, जिससे विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है ।
ज्ञापन के दौरान जिला संयोजक सत्यम मानिकपुरी, नगर एस एफ एस प्रमुख शोभित नेताम सहित महाविद्यालय के अन्य छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page