जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

श्रीकृष्ण की हर लीला में प्राणी के लिए एक संदेश छिपा है – डॉ कुशल किशोर महाराज

जबलपुर दर्पण। योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण की हर लीला में प्राणी मात्र के लिए एक संदेश छिपा हुआ है आचरण का संदेश देती उनकी बाल लीलाओं से लेकर कंस वध तक की लीला मैं यह संदेश छिपा हुआ है उनकी लीला के अनुसार अपना आचरण अपनाने की बात कथाव्याश पंडित कौशल किशोर महाराज ने कही। सिद्ध बाबा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की अमृत बेला में आज भगवान कृष्ण के जन्म उत्सव के मौके पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जहां एक और भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर महिलाओं ने ब बधाई गीत गाए, वही आनंद विभोर होकर कथा के यजमान सुश्री रीता हथेल एवं परिजन ने श्री मद्भागवत जी एवं पं कौशल किशोर जी महाराज का पूजन अर्चन किया वही पं अजेय महाराज के द्वारा व्यवस्था का कुशल संचालन किया गया। कथा का समापन 19 अप्रैल को हवन पूजन एवं भंडारे के साथ किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page