जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
लिटिल मून क्लब की महिलाओं ने मनाया बैसाखी का पर्व

जबलपुर दर्पण। वैशाखी के पर्व पर लिटिल मून क्लब की महिलाओं ने मिलकर बड़े ही उत्साह के साथ बैसाखी का पर्व मनाया। महिलाओं ने गेम खेलें सभी महिलाएं पीले वस्त्र में तैयार होकर पहुंचे और जमकर नाचे सभी महिलाएं जबलपुर की सेलिब्रिटी बनकर पहुंची। किसी ने पगड़ी लगाई किसी ने चश्मा पहना तो किसी ने हाथों में लट्ठ लेकर भांगड़ा पाए। इस अवसर पर मीना, सुनीता, करिश्मा, राखी, उषा, बतरा, गीता अरोरा आदि मौजूद रहे ।



