जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशस्वास्थ्य/सेहत दर्पण

पमरे ने आयोजित किया महिलाओं के लिए हैल्थ चैकअप कैम्प

कैंसर के प्रति महिला अधिकारियो को किया जागरूक

जबलपुर दर्पण नप्र। 22 अप्रैल को पश्चिम मध्य रेल ने स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर केंद्रीय कर्मचारी हित निधि समिति एवं कार्मिक विभाग मुख्यालय के तत्वावधान में मुख्य कार्मिक अधिकारी एस के अलबेला के मार्गदर्शन में 22 अप्रैल को महिला रेल कर्मचारियों के लिए हैल्थ चैक अप कैम्प कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 50 महिला कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया इस दौरान कैसर विशेषज्ञ डाक्टर जितेन्द्र परियानी द्वारा महिलाओं में ज्यादातर होने वाले ब्रेस्ट कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर के कारण, लक्षणों,एवं बचाव की जानकारी दी गई डा नाजिया द्वारा मोनोपाज़ के संबंध में जानकारी साझा की गई। डा मीनल द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य एवं हैल्दी जीवन के विषय में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में डा बीसीएस राव एमडी,एवं मुख्य कार्मिक अधिकारी द्वारा महिलाओं में स्वास्थ्य जीवन यापन के संबंध में टिप्स दिए गए कार्यक्रम को सफल बनाने में डा अजय डोगरा,एवं श्रीमती रंजना गुप्ता सहायक नर्सिंग स्टाफ का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन अभय कुमार गुप्ता एवं आभार प्रदर्शन मुख्य कार्मिक अधिकारी श्रीमती रश्मि दीवाकर ने किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page