छुट्टी के दिन औचक निरीक्षण पर कार्यालय पहुंचे कलेक्टर,गंदगी देखकर लगाई कर्मचारियों को फटकार

जबलपुर दर्पण नप्र। आज शनिवार को सुबह सुबह अचानक कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी जिला कलेक्टर कार्यलय पहुंच गए वहा गंदगी देखकर अधिकारियो को जमकर फटकार लगाई। आलम यह था कि जो अधिकारी,कर्मचारी इस भीषण गर्मी में आराम से कूलर की ठंडी हवा में आराम फरमाते थे आज वे सभी अपने अपने आफिस की साफ सफाई व फाइलों से धूल साफ करते नजर आए। आज का नजारा ही अलग देखने को मिला कोई दीवालो के जाले निकाल रहा था तो कोई झाड़ू लगाते दिखा,जब मीडिया ने पूछा “स्वच्छ परिसर” यह कोई अभियान का हिस्सा है। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि जिला कलेक्टर सर के निर्देश पर आज कलेक्टर कार्यालय परिसर एवं ऑफिस की साफ सफाई की जा रही है यह सब कार्य हम सभी अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा किया जा रहा है। स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए आज सभी अधिकारी कर्मचारी ने श्रमदान किया जिला कलेक्टर के निर्देश पर यह स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें सभी कर्मचारी अधिकारी की भागीदारी रही।




