ब्राह्मणों के लिए अपशब्द बर्दाश्त नहीं : गौरव शर्मा

जबलपुर। ब्राह्मण महासभा की कमलनाथ से तत्काल कार्यवाही की माँग मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया डिपार्टमेंट चेयरमैन के . के . मिश्रा अपने एक बयान को लेकर भारी विवादों में घिरे हुए हैं । ट्विटर फेसबुक से लेकर अन्य सोशल साइटों पर उनकी कड़ी आलोचना की जा रही है । दरअसल के के मिश्रा ने ब्राह्मणों को लेकर न केवल एक विवादित बयान दिया बल्कि अपशब्दों का भी प्रयोग किया है । जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस विषय पर अब तक कांग्रेस पार्टी द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही न किए जाने से ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के महानगर अध्यक्ष गौरव शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष ने जिस प्रकार ब्राह्मणों को लेकर जो अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया है वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है । किसी भी समाज के खिलाफ अपशब्द बोलने का अधिकार किसी को नहीं है । महासभा का कहना है की जिस प्रकार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री वी . डी . शर्मा ने तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रीतम लोधी को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया उसी प्रकार कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी तत्काल संज्ञान लेकर के के मिश्रा तो तत्काल पार्टी से निष्कासित करने की कार्यवाही करें अन्यथा ब्राह्मण समाज प्रदेश व्यापी आंदोलन करेगा।



