जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

नशा पीड़ितों ने किया सूर्य नमस्कार

जबलपुर दर्पण। स्वामी विवेकानंद की 160 वी जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर शांतम प्रज्ञा आश्रम नशा मुक्ति, मनो आरोग्य, दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया।इस अवसर पर आश्रम में भर्ती मरीजों ने मंत्रों के साथ सामूहिक सूर्य नमस्कार किया और स्वामी विवेकानंद जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। शांतम प्रज्ञा आश्रम के संचालक मुकेश कुमार सेन ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से प्रेरणा लेकर मरीजों को नशा मुक्त होकर स्वस्थ जीवन जीने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page