जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

शबे कद्र पर हाफिज साहिबानो की हुई दस्तारबंदी

जबलपुर दर्पण। इस्लाम धर्मावलंबियों के पवित्र माह रमजान मुबारक की पाक रात शबे कद्र के मौके पर गुरुवार की रात्रि नगर एवं उपनगरीय क्षेत्रों में स्थित 80 मस्जिदों व नमाजगाहो में तरावीह की विशेष नमाज अदा की गई परंपरा अनुसार कुरान शरीफ का पाठ पूर्ण किया गया। इस अवसर पर हाफिज साहिबानो की दस्तारबंदी कर इस्तकबाल हुआ मस्जिद कमेटी एवं नमाजियों ने हाफिजो को नजराने व तोहफे पेश किये। मस्जिदों में विद्युत सज्जा की गई है मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र चार खंबा में शब ए कद्र के मौके पर नौजवान एकता कमेटी के तत्वाधान में आयोजित जश्ने दस्तारबंदी समारोह में हाफिजो के इस्तकबाल का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। मस्जिद गोसिया बुरहान नगर घंटाघर में भी हाफिज साहब की दस्तारबंदी कर इस्तकबाल किया। इस अवसर पर शेख साहिद,शेख रज्जब मुल्ला जी, अकरम खान, हाजी अजीज खान,शफी खान,मो.हारिश पप्पू , मो.वाजिद, जावेद पप्पू सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page