पुरस्कार वितरण समारोह हुआ संपन्न

जबलपुर दर्पण। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा आयोजित की जा रही विभिन्न कार्यक्रमों की कड़ी में आज मध्यप्रदेश विद्युत महिला मंडल द्वारा संचालित बालक मंदिर स्कूल में गत दिवस आयोजित हुई छात्रों की ड्रांइग व कविता पाठ प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक इंजी.सुनील तिवारी, महिला मंडल की अध्यक्षा डा. अंजना तिवारी तथा स्कूल की प्राचार्या शशि किरण श्रीवास्तव ने विजेताओं को शील्ड, गिफ्ट और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता मानव संसाधन एवं प्रशासन इंजी. संदीप गायकवाड़ ने किया तथा आभार प्रदर्शन कार्यपालन अभियंता नरेन्द्र तिवारी ने किया। इस अवसर पर कंपनी के सभी विभाग प्रमुख तथा महिला मंडल की सभी पदाधिकारी तथा सदस्य बहनें उपस्थित थी।



