जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

बूथ मजबूत करने में कार्यकर्ता की अहम भूमिका:राकेश सिंह

नर्मदा एवँ गिरिराज किशोर कपूर मंडल में त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न

जबलपुर दर्पण नप्र। भाजपा कार्यकर्ताओ का बूथ मजबूत करने में सबसे अधिक योगदान होता है। इसीलिए बूथ के अध्यक्ष, महामंत्री और बीएलए को हम भाजपा के त्रिदेव कहते है। यह बात साँसद राकेश सिंह ने नर्मदा मंडल के प्रशिक्षण वर्ग के उद्धघाटन सत्र को संबोधित करते हुए कही। भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने मे कार्यकर्ताओं का ही योगदान है। अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभान्वित करते हुए मुख्यधारा में लाना यही भारतीय जनता पार्टी की कार्य पद्धति एवं रीति नीति है। गिरिराज किशोर कपूर मंडल में भाजपा जिलाध्यक्ष जीएस ठाकुर ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए बूथ के त्रिदेव को उनकी भूमिका एवँ कार्य के विषय मे जानकारी दी।
नर्मदा एवँ गिरिराज किशोर कपूर मंडल के कार्यक्रम में महामंत्री रत्नेश सोनकर,पंकज दुबे, रजनीश यादव,राममूर्ति मिश्रा, मंडल अध्यक्ष कौशल सूरी, शिवशंकर पाठक,सुनील शर्मा, शरद गुप्ता,पीयूष जैन,पीयूष गुप्ता के साथ मंडल अंतर्गत सभी बूथों के अध्यक्ष,महामंत्री एवँ बीएलए उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page