अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पल्सर बाइक में लोडेड देशी पिस्टल खोसकर,घूमने वाले युवक को चरगवां पुलिस ने दबोचा

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। चरगवां थाना प्रभारी विनोद पाठक से मिली जानकारी अनुसार पुलिस टीम को मुखविर से सूचना मिली कि गंगई गांव का लड़का अपनी कमर में लोडेड पिस्टल खोसकर गाड़ी से कोई घटना घटित करने ग्राम डुंगरिया की ओर गया है,सूचना पर तत्काल डुंगरिया खदान के पास दबिश दी गई जहां पल्सर मोटरसाइकिल पर बताए हुलिए का लडका दिखा पुलिस का वाहन देखकर बाइक सवार युवक भागने लगा,जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया,नाम पता पूछने पर अपना नाम नीरज उपाध्याय उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम गंगई थाना चरगवां का रहने वाला बताया। तलाशी लेने पर कमर में पिस्टल खोंसे मिला,पिस्टल की मैग्जीन चैक करने पर 2 कारतूस लोड मिले,आरोपी ने उक्त पिस्टल एवं कारतूस के संबंध में बताया कि एक वर्ष पहले बैतूल में रहकर ढावा में काम करता था वहां ढावा में खाना खाने वाले राजेश चौबे नाम के लड़के से पिस्टल 18000 रूपये तथा 02 कारतूस 500 रूपये खरीदे थे,जिसकी तस्दीक की जा रही है। आरोपी से एक पिस्टल एंव 2 कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल पल्सर एवं मोबाईल को जप्त करते हुये आरोपी नीरज उपाध्याय उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम गंगई के विरूद्ध धारा 25(1-एए), 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। आरोपी को अवैध शस्त्र के साथ रंगे हाथ पकडने में सहायक उप निरीक्षक मनीष बसेड़िया,आरक्षक कैलाश की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page