भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ की संभागीय बैठक संपन्न

जबलपुर दर्पण। भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ की संभागीय बैठक, संभागीय कार्यालय में आयोजित की गई। प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अखिलेश खंडेलवाल ने बताया केंद्र की मोदी और प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान की भाजपा सरकार समाज के अंतिम पंक्ति मैं बैठे हुए व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अनेकों जन कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। बैठक में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के द्वारा आगामी कार्य योजनानुसार तय किया गया कि प्रत्येक सप्ताह एक दिन “संपर्क दिवस अभियान” चलाया जाएगा, अभियान के माध्यम से योजनाओं के हितग्राहियों संपर्क किया जाएगा। बैठक दीपक नाहर, रामचंद्र राव,अजय सुखदेव,रविन्द्र सिंह बाबू,मुकेश तिवारी,बाबू लाल श्रीवास्तव, श्रवण ठाकुर आदि उपस्थित रहे।



