मजदूर दिवस पर बांटे गमछा एवं भोजन

जबलपुर दर्पण। यूं तो जीवन हम सभी जी लेते हैं । लेकिन जीवन सार्थक तभी है जब इसमें धार्मिक सामाजिक एवं मानवीय मूल्यों का सही सामंजस्य बिठाया जाए। इसी सामंजस्य के साथ अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद आदिनाथ शाखा गोलबाजार के त्तवाधान में ३० अप्रैल को मजदूर दिवस के उपलक्ष में मजदूरों को भोजन के पैकेट एवं गर्मी से राहत के लिए गमछे और खाने के लिए थालियों का वितरण किया क्योंकि मजदूर ही हमारे समाज और देश की नीव है। इस नींव को और मजबूत करने में परिषद द्वारा योगदान दिया गया। इस आयोजन में अधयक्ष प्रियंका जैन, सचिव समिधा जैन कोछल, कोषाध्यक्ष आरती जैन संभाग अध्यक्ष साधना जैन संभाग सचिव सविता जैन। मधु जैन, संगीता सिंघई संगीता पारस, पूनम जैन आदि प्रांतीय अधिकारियों का योगदान रहा।



