गाड़ासरई में काली मंदिर के पीछे पेड़ पर लटका हुआ मिला युवक का शव

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले के गाड़ासरई थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड के पास काली मंदिर के पीछे एक बाबुल की पेड़ पर युवक का लटकता हुआ शव दिखाई देने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया गया कि शुक्रवार सुबह-सुबह लोगों ने पेड़ पर किसी युवक का शव लटका हुआ दिखाई देने के बाद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि मृतक युवक की पहचान नर्मदा गंज डिंडोरी निवासी रमेश मानिकपुरी के रूप के रूप में की गई है। जानकारी अनुसार मृतक युवक किसी होटल में हलवाई का काम करता था, उनके जानकार बताते हैं कि मृतक रमेश मानिकपुरी कुछ समय से मानसिक तनाव थे। जिस कारण भी फांसी लगा लेने की आशंका लोगों के द्वारा जाहिर की जा रही है।



