अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

दुष्कर्म के आरोपी पर एनएसए की कार्यवाही : जिला दंडाधिकारी

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के प्रकरण में तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी भोला उर्फ अनुराग चौहान पिता स्व. रामसिंह चौहान उम्र 23 वर्ष थाना बरेला को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत तीन माह की अवधि के लिए केन्द्रीय जेल में निरूद्ध करने का आदेश जारी किया है। जिला दंडाधिकारी द्वारा एनएसए की यह कार्यवाही समाज विरोधी गतिविधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से की गई है। नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी भोला उर्फ अनुराग वर्ष 2009 से विधि विरूद्ध क्रिया-कलापों में लिप्त था। उसके विरूद्ध मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने, मानव वध करने का प्रयास करने,चोरी करने जैसे करीब नौ अपराध पंजीबद्ध हैं। भोला अपने साथियों के साथ मिलकर अपराध में संलिप्त रहता था। उसके आतंक की वजह से थाना बरेला एवं जबलपुर शहर के आसपास के गांव के निवासी उसके विरूद्ध पुलिस को रिपोर्ट करने एवं सूचना देने में भी कतराते थे। जिला दंडाधिकारी द्वारा भोला उर्फ अनुराग चौहान को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत केन्द्रीय जेल में निरूद्ध करने का आदेश पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page