अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मुस्कान हाईट्स में ओमती पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी:3 सट्टेबाज पुलिस गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा को मुखबिर से सूचना मिली कि मुस्कान हाईट्स निवासी आकाश गोगा एवं उसका भाई अजीत गोगा जिनकी जयंती काम्पलेक्श में मोबाइल शॉप है। एव इंद्रजीत सिंह कार बजार का व्यवसाय करता है। ये सभी आईपीएल का सट्टा आईडी उपलब्ध करवाकर खिलवाते हैं,और सट्टे का नगद पैसा घर में रखते है। यदि तुरंत दाबिस दी जाती है तो पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक ओमती आर.डी.भारद्वाज के निर्देशन में थाना प्रभारी ओमती एस.पी.एस. बघेल,इंकम टेक्स अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से मुस्कान हाईट्स फ्लेट नम्बर 604 में इंद्रजीत सिंह एवं फ्लेट नम्बर 605 में आकाश गोगा के घर में दबिश दी गई। इंद्रजीत सिंह के घर की तलाशी लेने पर थैले में नगद 38 लाख रूपये रखे मिले,मोबाइल में आईडी एवं सट्टे के लेन देन का हिसाब मिला पूछताछ में ग्राम घाना जीत निवास में सट्टे वसूली के 9 लाख 50 हजार रूपये रखे होना बताया, जिसे जप्त किया गया है। सटोरिया इंद्रजीत सिंह से नगद 47 लाख 50 हजार रूपये एवं मोबाइल जप्त किया गया है।
वही दूसरे सटोरिये आकाश गोगा एव उसके भाई अजीत गोगा के घर में दबिश देते घर की तलाशी लेने पर नोट गिनने की मशीन एवं थैले में 23 लाख 15 हजार रूपये रखे मिले, मोबाइल चैक करने पर आईडी एवं सट्टे के लेन देने का हिसाब मिला, नगदी रूपये एवं मोबाइल जप्त करते हुये पकड़े गये सटोरियों से सघन पूछताछ की जा रही है।
     

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page