मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल का हुआ जोरदार स्वागत

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। पिछले दिनों मंगलवार को महिला कांग्रेस कमेटी डिंड़ौरी के नेतृत्व मे नगरी निकाय चुनाव को लेकर बैठक आयोजित कि गई। बताया गया कि बैठक में कांग्रेस प्रत्याशीयों को मजबूत बनाने को लेकर नर्मदा तट के पास स्थित विधायक ओमकार सिंह मरकाम के फार्म हाउस में चुनाव संबंधी चर्चा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल वशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री डिंड़ौरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम, महिला कांग्रेस संभागीय प्रभारी जमुना मरावी, जिला प्रभारी विनीता यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोषी रामजी साहू ने किया। इसी क्रम में महिला सदस्यों के साथ वार्ड क्रमांक 7 के कांग्रेस प्रत्याशी जानकी बर्मन के पक्ष में वोट देने की अपील की। आरोप लगाए गए कि देश में बढ़ रही बेरोजगारी, महंगाई, महिलाओं पर आत्याचार के लिए सिर्फ और सिर्फ भाजपा की सरकार की गलत नीतियां जिम्मेदार है। रसोई गैस, खाने की सामग्री, बच्चों के स्कूल सामग्री में टैक्स लगाकर महिलाओं के घर का दिवाला निकाल दिया, जिससे सभी वर्ग के लोग परेशान है। कार्यक्रम के दौरान संभाग प्रभारी जमना मरावी, जिला प्रभारी विनीता यादव, चंद्रकला परस्ते, कृष्णा उरैती, प्रदेश सचिव रूपा उरैती ने अपने विचार व्यक्त किये



