डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित हुए भाजपा पदाधिकारी

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले के विधानसभा क्षेत्र शहपुरा में एक भाजपा पदाधिकारी को प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। बताया गया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल कार्यकर्ता को पद से निष्कासित करते हुए मंडल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा ने पत्र जारी किया है। जारी पत्र में नगर परिषद पंचायत चुनाव शहपुरा के निर्वाचन के दौरान वार्ड क्र. 6, 7 सहित अन्य वार्डों में पंकज साहू के द्वारा पार्टी समर्पित प्रत्याशी के विरुद्ध में चुनाव प्रचार कर वोटिंग प्रभावित करने की कोशिश की गई। आरोपों के मुताबिक उक्त कार्यकर्ता के द्वारा मतदाता प्रभावित करने सहित पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होकर भाजपा पार्टी के नियमों का उलंघन किया है। भारतीय जनता पार्टी मण्डल शहपुरा के द्वारा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत की सहमति से भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिकता सदस्यता से संबंधित को पद व पार्टी से निष्कासित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page