अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

टैक्टर ट्राली पलटने से 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

जबलपुर दर्पण नप्र। चरगवां थाना अंतर्गत भड़पुरा तिराहा के पास शनि मंदिर के सामने शहपुरा चरगंवा रोड पर टैक्टर ट्राली के पलटने से घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाने की सूचना पर पहुची पुलिस को अरविन्द जैन अहमदपुर ने बताया कि बीती रात लगभग 9-30 बजे पवन जैन ने फोन पर बातया कि भड़पुरा तिराहा शनि मंदिर के पास टैक्टर ट्राली पलट गयी जिसमें अंकित जैन को चोटें आयीं अंकित के साथी ईशाक खान एवं अन्य साथियों को भी चोटें आयीं हैं,वह तुरंत भड़पुरा तिराहा पहुॅचा देखा तो भाई अंकित जेैन को वहां मोैजूद लोगों ने टेक्टर से निकाल लिया था वह अंकित को इलाज कराने शासकीय अस्पताल चरगंवा लेकर आया जिसे डाक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जहां डाक्टर ने चैक कर अंकित जैन उम्र 30 वर्ष निवासी अहमदनगर को मृत घोषित कर दिया। अंकित जैन भड़पुरा घाट से अपने साथी ईशाक खान, रानू चौहान एवं अन्य साथियों के साथ  टैक्टर ट्राली से वापिस चरगवां जा रहा था रानू चौहान बिना नंबर का टैक्टर लापरवाही से चला रहा था जिसके कारण टैक्टर ट्राली पलट गयी जिसके कारण अंकित जैन को चोटें आने से दर्दनाक मौत हो गई सूचना पर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page