मध्य प्रदेश

मप्र जन अभियान परिषद की एक दिवसीय बैठक आयोजित

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की शहपुरा विकास खंड में एक दिवसीय खंड स्तरीय बैठक आयोजित कि गई। बताया गया कि शहपुरा सेक्टर की बैठक आयोजित की गई जिसमें सेक्टर अंतर्गत समितियों के सदस्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।बैठक के दौरान विकास खंड समन्वयक डॉक्टर नीलेश्वरी वैश्य द्वारा नशा मुक्ति रैली, नशा मुक्ति संकल्प कार्यक्रम करने, मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान शिविर में सहयोग करने, ऊर्जा साक्षरता अभियान अंतर्गत पंजीयन करने सहित समिति द्वारा मासिक गतिविधि करने व दस्तावेजी करण करने के संबंध में चर्चा की गई। गौरतलब है कि कार्यक्रम का आयोजन शिवशक्ति जनकल्याण समिति बांकी द्वारा किया गया था। कार्यक्रम के दौरान राधे श्याम साहू कोषाध्यक्ष, डुमारी चक्रवर्ती अध्यक्ष, मेंटर शिव प्रसाद मार्को, कृष्ण कुमार साहू सहित प्रस्फुटन समिति बाकी, सुंहगी, टिकरिया, राछो, मारवारी, नगर वार्ड प्रस्फुटन समिति शहपुरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page