पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश महामंत्री का हुआ डिंडोरी आगमन

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। भाजपा जिला कार्यालय डिण्डौरी मे पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संतोष सिंह राठौर का डिंडोरी आगमन हुआ, उनके साथ प्रदेश मंत्री दीपक नरवरिया का भी डिण्डौरी नगर आगमन हुआ। बैठक का शुभारंभ भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय व डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत कि गई। पिछड़ावर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष दशरथ सिंह राठौर के द्वारा मुख्यातिथियों को शाॅल व श्रीफल भेंट कर उनका स्वागत किया गया, साथ ही उन्होने अपने जिला का वृत रखते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन उन्होने सेवा न्याय पखवाड़ा के तहत वृक्षारोपड़, फल वितरण, वित्तीय समावेशी गौरव दिवस, स्वच्छता अभियान इत्यादि कर सेवाभावी रूप से मनाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने संबोधन में कहा कि आप सभी को विदित है कि हमारी प्रदेश की सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा प्रत्येक पंचायतों मे जनसेवा शिविर लगाये जा रहे है।जनसेवा शिविर मे हमें अपने ग्राम मे प्रत्येक नागरिको को भाजपा सरकार की योजनाओं का पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाना है। जिला महामंत्री अवध राज बिलैया ने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा एक सशक्त एवं अहम मोर्चा है, इसी मोर्चा से हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुखिया यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान है। हम पिछले बार विधानसभा चुनाव मे दोनो विधानसभा चुनाव मे पराजय हुऐ थे, लेकिन इस बार हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता एकजुट होकर दोनो विधानसभा मे पूर्ण तैयारी के साथ चुनाव लड़ेंगे। प्रदेश मंत्री दीपक नरवरिया ने कहा कि आप सभी को ज्ञात होगा कि पूर्व मे पिछड़ा वर्ग मोर्चा नही एक प्रकोष्ठ था, लेकिन जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बने तो उन्होने महसूस किया कि देश की एक बड़ी आबादी पिछड़ा वर्ग समुदाय की है, जिसे देखते हुए उन्होने पार्टी मे पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ को मोर्चा के रूप मे विस्तार किया। सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग समाज के उत्थान के लिए कई निर्णय भी लिए गए हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी द्वारा हमेशा ही पिछड़ा वर्ग समाज को धोखे में रखा गया और उनके साथ छल किया गया, इससे पूर्व भी नौकरियों में आरक्षण के नाम पर पिछड़ा वर्ग के साथ बड़ा धोखा कांग्रेस ने किया है। प्रदेश महामंत्री संतोष राठौर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हम पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता संगठन को मजबूती प्रदान प्रदान करने के लिए मतदान केन्द्रों मे प्रवास करना होगा, जिससे संगठन एवं सरकार दोनो के कार्य सम्पन्न हो सकें। आज प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व मे सभी वर्ग को सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास को लेकर कार्य कर रही है, जिसमे महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान, आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जा रहा है। स्व-सहायता समूह के माध्यम से छोटे-छोटे उद्योग स्थापित कर महिलाओं का आर्थिक विकास किया जा रहा है, वहीं किसानो को किसान सम्मान निधि युवाओ को रोजगार, स्वास्थ्य के क्षेत्र मे निःशुल्क ईलाज हेतु प्रधानमंत्री आयुष्यमान योजना के तहत पाॅच लाख तक का मुक्त ईलाज करा सकते है। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम, जिला उपाध्यक्ष मनोहर सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री जयसिंह मरावी, अवधराज बिलैया, वरिष्ठ नेता कृष्णा सिंह परमार, पूर्व मण्डल अध्यक्ष दिनेश बर्मन, पि.वर्ग मोर्चा जिलामहामंत्री हरीश साहू, जिला उपाध्यक्ष कपिल बिलागर, जिला मंत्री दिलीप यादव, बबलू गौतम, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अमित कुमार बर्मन, पि.वर्ग मोर्चा जिला कार्यालय मंत्री रामपाल पाराशर, जिला कोषाध्यक्ष तानसिंह ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष भद्दू सिंह मौहारी, ईश्वर सिंह लोधी, घनश्याम मानिकपुरी, कृष्णा चंदेल, विजय साहू, रविन्द्र सोनी, रविंद्र रजक, मोहन सिंह बिलागर, पवन यादव, संदीप चंदेल, मनोज यादव, , विनोद साहू, मोहन सिंह नरवरिया, सुदीप बर्मन मंडल महामंत्री, तुलसीराम साहू, कृष्णकुमार सोनी, मन्नूलाल साहू, गिरजा कुशराम, अन्तरलाल विश्वकर्मा, मेष चक्रवर्ती, नंदकिशोर उचेहरा, शिवराम राठौर, बलदाउ गौतम, नरेन्द्र दुर्वासा, राकेश साहू, चन्द्रकांत साहू, राजेश यादव, संतोष यादव, दीपक सोनवानी, गुलाबदास बघेल सहित बड़ी संख्या मे पिछड़ावर्ग मोर्चा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मोजूद रहें।



