स्वैच्छिक संगठनों की छमता में वृद्धि लाने, एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला डिंडौरी द्वारा समृद्धि योजना अंतर्गत जिले में कार्यरत स्वैच्छिक संगठनों की क्षमता वृद्धि एवं शासन की जन कल्याण कारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय सहयोग हेतु स्वयंसेवी संस्थाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उद्धघाटन सत्र को संबोधित करते हुए अडिशनल पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम ने कहा है कि स्वयं सेवी संस्थाओं का समाज विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता है, इसलिए आप लोग पूर्ण मनोयोग से निस्वार्थ भाव से समाज के लिए कार्य करे। मेकलसुता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर बिहारी लाल द्विवेदी कहा कि स्वयं सेवी संस्थाओं का महत्वपूर्ण कार्य समाज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना होता है। कृषि विभाग के अनुविभागीय अधिकारी सी.आर अहिरवार कहा है कि कोई भी कार्यक्रम के तीन पहलू होते है, आयोजन, प्रयोजन और नियोजन जिसमें सभी बाते समाहित रहती हैं। इसी तरह कृषि विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर पी. एल.अम्बुलकर कृषि विभाग की योजनाओं पर प्रकाश डाला।



