डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

खरीदी केन्द्रों में धान की बिक्री हुई शुरू, कई केंद्र में पसरा सन्नाटा

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। वैसे तो जिले भर में धान खरीदी का काम शुरू हुए एक हफ्ते से ज्यादा का समय बीत गया है, जहां धान खरीदी केंद्रों में किसान अपनी-अपनी उपज लेकर पहुंच रहे हैं। गौरतलब है कि जिले भर के अधिकतर धान खरीदी केंद्रों में अभी तक सन्नाटा ही पसरा हुआ है, जहां अभी तक किसी भी किसान ने अपनी उपज की बिक्री नहीं की है। बताया गया कि कुछ खरीदी केंद्रों में इन्हीं दिनों किसान अपनी धान की फसल बेचने के लिए निर्धारित उपार्जन केंद्रों में पहुंचकर फसल विक्रय कर रहे है। सोमवार को भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू ने अपनी टीम के साथ धान उपार्जन केंद्र शहपुरा पहुंचकर केंद्र का निरीक्षण किया। निरिक्षण में पाया गया की किसानों के लिए केन्द्र में उचित बैठक सहित वाहनों के लिए पर्याप्त आवागमन की व्यवस्था नहीं है। दूरदराज क्षेत्रों से आए किसानों के लिए पानी की व्यवस्था भी जिम्मेदारों के द्वारा नहीं करवाए गए हैं। इसी तरह धान का तौल और माप को भी देखा गया, जिसमें सही मात्रा में तौल किया जाना पाया गया। बताया गया कि धान खरीदी केन्द्र में किसानों के लिए पर्याप्त बारदाना नहीं है, जो है पुराने व फटे हुए है, जिस कारण अनाज की बर्बाद होने की सम्भावना बनी हुई है। निरिक्षण के दौरान भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारीलाल, जिलामंत्री अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page