डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

जिला भाजपा कार्यकर्ता एक बार फिर से मतदान केंद्रों में चलाएंगे बूथ विस्तार अभियान

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला भाजपा कार्यालय डिंडोरी में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम महाजन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में बूथ सशक्तिकरण को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के पूर्व भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेलीय चित्र में माल्यार्पण कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम महाजन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा कि बूथ सशक्तिकरण की दूसरी चरण में पूरे प्रदेश में लगातार इस अभियान का बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारीओं से लेकर विधायक सांसद मुख्यमंत्री स्तर तक बूथ सशक्तिकरण को मजबूत बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए हम सबको खुद का दायित्व समझ कर इस बूथसशक्तिकरण को लेकर पूरी मेहनत से कार्य इस प्रकार प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाकर ही विधानसभा जीता जा सकता हैं। बूथ विस्तार योजना के द्वितीय फेस के तहत सभी बूथों पर वरिष्ठ भाजपा नेता जाकर वहां बूथ की टोली से बात करें तथा बूथ विस्तारक योजना के तहत उसी बूथ पर रहने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को जवाबदारी दी। बूथ स्तर पर एक टोली बनाई गई है उसका काम लगातार अपने बूथ पर जाकर मतदाताओं और कार्यकर्ताओं से चर्चा करना होता है और उनसे लगातार संवाद रखना होता है ताकि आगामी चुनाव तक उस बूथ को मजबूत किया जा सके। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री बिलैया ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें कमजोर मतदान केंद्रों को चिन्ह अंकित कर प्रवास कर एवं भूत समितियों से संपर्क कर उन्हें लगातार पार्टी के उद्देश्यों से अवगत कराएं साथ ही अपने-अपने मतदान केंद्रों को सशक्त बनाने का प्रयास हमारा भूत सशक्तिकरण अभियान के दौरान किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल डिंडोरी के प्रभारी मनोहर सिंह ठाकुर ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें द्वितीय चरण में पन्ना प्रमुख एवं पन्ना प्रभारी बनाने की आवश्यकता है यह काम जल्द से जल्द सभी मतदान केंद्रों में संपन्न हुए इसकी चिंता सभी कार्यकर्ता को मिलकर करना है। मंच का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर एवं आभार जिला कार्यालय मंत्री पुनीत जैन ने व्यक्त किया। बैठक में जिला जय सिंह मरावी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे, अजजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेश धूमकेती, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अविनाश छावड़ा, अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष परसराम नागेश, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष दशरथ सिंह राठौर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नरवदिया मरकाम, सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन शर्मा, सह संयोजक आशीष वैश्य, मंडल उपाध्यक्ष ध्रुव पटेल, भागीरथ उरैति, दीपन खम्परिया, शैलेंद्र ठाकुर, पार्षद संदीप बर्मन, अजय बर्मन, ममता सरैया, देवेंद्र पांडे, सुनील धूमकेती, पीतांबर पाराशर, शत्रुघ्न पाराशर, शैलेंद्र पाराशर, तरुण ठाकुर, राजकुमार बर्मन सहित बड़ी संख्या में अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page