साहित्यिक संस्था हिंदी की गूँज तथा काव्य वृष्टि के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित भेंट वार्ता कार्यक्रम
जबलपुर दर्पण । दिल्ली,देश की अग्रणी साहित्यिक संस्था हिंदी की गूँज तथा काव्य वृष्टि के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित भेंट वार्ता कार्यक्रम में चर्चित साहित्यकार श्याम सुंदर श्रीवास्तव कोमल से उनके व्यक्तिगत जीवन तथा साहित्यिक सफर से संबंधित बातचीत हुई। साथ-साथ उनसे कुछ प्रश्न भी पूछे गए जिनके जवाब उन्होंने बड़े ही रोचक ढंग से दिए | इस कार्यक्रम में सूत्रधार की भूमिका हिंदी की गूँज संस्था के संयोजक तथा सुप्रसिद्ध बाल साहित्यकार नरेंद्र सिंह नीहार जी ने बखूबी निभाई | भेंटवार्ताकार के रूप में हिन्दी की गूँज संस्था की मीडिया प्रभारी डॉ ममता श्रीवास्तवा ने अपने सवालों के माध्यम से उनकी शिक्षा तथा व्यक्तिगत जीवन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की | श्याम सुंदर जी ने सभी सवालों के बड़े ही सटीक उत्तर देकर श्रोताओं की वाहवाही लूटी |काव्य वृष्टि पटल की संचालिका डॉ वर्षा सिंह ने भी भेंटवार्ताकार के रूप में उनकी रचनाओं के पात्र, विषय आदि से संबंधित प्रश्न बड़े ही रोचक अंदाज में पूछा जिनके जवाब में श्याम सुंदर जी ने बड़े ही सधे अंदाज में अपनी कविताओं के साथ दिए | लगभग डेढ़ घंटे चले इस कार्यक्रम में हिन्दी की गूँज परिवार से निर्मला जोशी, गिरीश चन्द्र जोशी, खेमेन्द्र सिंह , विमला रस्तोगी, तरुणा पुण्डीर तरुनिल, भावना मिलन अरोरा, ज्योति शर्मा आदि तथा देश भर से जुड़े तमाम साहित्य प्रेमियों ने अपनी संदेशों के माध्यम से सभी का उत्साहवर्धन किया तथा लेखन की विधाओं को जाना |



