खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन कर मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। जिला निर्वाचन अधिकारी विकास मिश्रा के निर्देशन व जिला नोडल स्वीप विमलेश सिंह के कुशल मार्गदर्शन में स्वीप प्लान अंतर्गत जिले में विभिन्न गतिविधियां संचालित किया गया। इसी तारतम्य में पिछले दिनों स्कूली छात्र छात्राओं और ग्रामीणों के द्वारा रैली, नुक्कड़ नाटक और वोटर सेल्फी प्वाइंट माध्यम से जिले के मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान का संदेश दिया गया। मतदाता जागरूकता संबंधी नारे से लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। पिछले दिनों स्कूली विद्यार्थियों के द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई, रैली में सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो के नारे लगाने सहित मतदाता जागरूकता के नारे लगाकर लागों को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया गया। इसी प्रकार से जनपद पंचायत करंजिया एवं मेंहदवानी में अधिकारी-कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई साथ ही जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के द्वारा गांव के मदाताओं को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। जिसमें रंगोली, पेंटिंग, नुक्कड़-नाटक आयोजित कर नागरिकों को आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए अपील की जा रही है। साथ ही नागरिकों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई जा रही है कि ’’हम सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करें और मज़बूत लोकतन्त्र में सहभागी बनें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page