दर्पण रोटी बैंक समिति द्वारा जरूरतमन्द परिवार तक पहुंचा रहे राशन दूध
आज जब हम किसी की आस बनकर ओर भूख मिटाने निकलते है न तो लोगो को ये लगता है अब हमें जल्दी दो हमको भूख सहन नही हो रही है तो वह छीना झपटी करने लगते है। ओर एक पहलू की तरफ देखे तो जब व्यक्ति काम धाम नीरास बैठ जाता है जब न घर हो न वार हो तो भी वह आस लगा बैठता की हमारा कोई अपना तो आयेगा कुछ मदद तो करेगा ।
अब तो यह वैश्विक महामारी है जिसने सारा संसार अस्त व्यस्त कर दिया। हम बस रास्ता दिखा रहे है कुछ मदद हो वो भी आपनो के माध्यम से तो फिर विश्वास जाग रहा।
” हम फिर से मुस्कुराहट के साथ जियँगे जरूर “
हमने निरतंर कार्य मे कल अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर पाटन व जबलपुर की कुछ बस्तियां जो अपने काम बंद हो जाने के कारण पन्नी की झोपडी बना कर रहना पड़ रहा साथ ही बच्चे अपने त्योहार से ही मुँह मोड़ चुके हुए थे हमने उन्हें वही त्योहार की वास्तविकता बताई साथ ही हमने ग्लूकोज(इलेक्ट्रॉल) दिए ओर हम कुछ डिसेबल बच्चों के पास गए न बो समझ सकते कुछ न चल सकते है जब हमने उन्हें कुछ कहानियां सुनाई समझ तो नई आ रही थी पर फिर भी डॉल्स को देखकर अंदर से खुश जरूर हुई। और उन्हें लगातार दूध की कमी के कारण उनकी बॉडी में आयरन/केल्सियम की क्षमता कम हो रही थी। हमने उन्हें दूध 30 तारीख तक फिलहाल दूध पहुचाने की बात की है।साथ ही जबलपुर में जहा प्रतिदिन दूध पहुचाते आ रहे है वहा हम दूध पहुंचा रहे है । साथ ही कल जरूरतमन्द परिवार तक राशन किट प्रदान करवाई गई है।
हमने फुटपाथ पर बैठे जरूरतमन्दों को गुलोकोज बिस्किट ओर गुलोकज वितरण भी किया है-: एडवोकेट सरिता सिंह राजपूत इलेक्ट प्रेसिडेंट रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर इस्ट के माध्यम से आपका बहुत बहुत आभार मेम। कल कुछ सहयोगी साथियो से भी राशन ओर राशि प्राप्त हुई है जो हम लगातार काम मे लगाने का प्रयास किये है । जिसकी जानकारी हम आपको पोस्ट के माध्यम से ही देते जायँगे।



