कटनी दर्पणमध्य प्रदेश
गोल बाजार वाली बड़ी माई के दरबार में लगा भक्तों का तांता

कटनीरीठी दर्पण !नौ दिनों तक चलने वाले मां भगवती के पावन पर्व नवरात्र के अवसर पर रीठी नगर के सभी देवी पंडालों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। नवरात्र के तीसरे दिन गोल बाजार रीठी में विराजित बड़ी माई के दरबार में भक्त माथा टेकने पहुंचे और आयोजित आरती-पूजन मे शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस दौरान नगर के जगदीश अग्रवाल, राजेश कंदेले, गणेश तिवारी, अजीत तिवारी, सुनील बिलैया, बंटी बर्मन, नन्हे असाटी, रवि यादव, मुकेश कंदेले, बिंजन श्रीवास, कल्लू नामदेव, कमलेश साहू, सुरेन्द्र साहू फल वाले, गोलू बर्मन सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।



