काव्य गोष्ठी का आयोजन

जबलपुर दर्पण। वैष्णवी फाउंडेशन एवं द ड्रीम वाइस के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 3 दिसंबर 2023 को स्नेक्स गली, आदी प्लाजा में काव्य गोष्ठी का आयोजन रखा गया, जिसमें युवा कला मंच के प्रदेश अध्यक्ष एवं वाह भाई वाह फेम डॉक्टर प्रशांत मिश्रा ने लड़की में संसार ढूंढने निकले हो पागल हो, डॉक्टर शशांक मोहब्बतिया ने हँसेंगे ग़म दोस्ती में, सजल श्रीवास्तव ने ख़ुशी से दूर हूँ , अपनी ख़ुशी से, सतीश मिजाजी पूरी दुनियां को बस खिड़की दिखाई देती है, आर जी अर्पित सिंह मंजर ने मैं ज़रा सा था ज़रा तुमसे मिला, एडवोकेट पूर्णजीत गुप्ता किसी बात की बात को बात का बतंगड़ तब बना देते हैं लोग, और अन्य काव्यप्रेमियों ने एक से बढ़कर एक कविताएं पढ़कर महफ़िल में चार चाँद लगा दिये। अंत में आभार प्रदर्शन सजल श्रीवास्तव का रहा। संचालन आर जे अर्पित सिंह मंजर ने किया।



