खास खबरजबलपुर दर्पणप्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति दर्पणरोजगार व्यापार दर्पण

किसान के सम्मान में नगर कांग्रेसी मैदान में।


कांग्रेसियों ने व्यापारियों को दिया गुलाब।
जबलपुर। कृषि कानून को लेकर पूरे देश में विरोध की लहर जारी है। खास तौर किसानों के समर्थन में नगर कांग्रेस के सभी चेहरे सड़क पर नजर आए।
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री रामदास यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि किसानों द्वारा भारत बंद के आह्वान पर कांग्रेस ने समर्थन करते हुए कैंट विधानसभा अंतर्गत रांझी में प्रदेश महामंत्री रामदास यादव के संयोजन में रांझी खमरिया ब्लॉक के समस्त पदाधिकारियों ने बड़ा पत्थर रांझी से हाथों में किसान विरोधी सरकार के खिलाफ स्लोगन तख्तियां लेकर एवं कांग्रेस के झंडे के साथ केंद्र सरकार मुर्दाबाद, नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद, किसान विरोधी सरकार मुर्दाबाद, किसान विरोधी तीनों कानूनों को रद्द करने जैसे नारे देते हुए पैदल मार्च निकाला ।
कांग्रेश के नेम सिंह, लक्ष्मण समुंद्रे, सरबजीत नारंग, रमेश बोहित, राज कुमार सोनकर ने जो दुकाने खुली हुई थी उन्हें व्यापारियों को गुलाब का फूल देकर हाथ जोड़कर बंद करने का समर्थन मांगते हुए बंद कराया ।
रांझी बड़ा पत्थर से मस्ताना चौक, रांझी चुंगी चौकी, व्हीकल मोड़ होते हुए आदि क्षेत्रों को शांति पूर्ण सफल बंद कराया एवं दर्शन तिराहा रांझी में पहुंच कर पैदल मार्च का समापन करते हुए सभा के रूप में सभा आयोजित की गई।
जहां पर ब्लॉक अध्यक्ष जगत मणि चतुर्वेदी, अनिल शर्मा, निर्मल चंद जैन, आदि कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ किसान विरोधी एवं तीन काले कानून के खिलाफ अपने विचार रखे साथ ही मांग की गई की तत्काल केंद्र सरकार किसान विरोधी तीनों बिलों को रद्द करें किसानों पर केंद्र सरकार हिटलर शाही कानून को तत्काल निरस्त करें
जिसके पश्चात कांग्रेश के समस्त पदाधिकारियों ने किसान विरोधी पास किए गए तीनों कानूनों को रद्द करने की मांग पर एक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन के सी.एस.पी. रांझी को सौंपा गया।
पैदल मार्च रांची बंद कराने मैं शामिल कार्यक्रम संयोजक प्रदेश महामंत्री रामदास यादव , रांझी ब्लॉक अध्यक्ष जगत मणि चतुर्वेदी, नेम सिंह, लक्ष्मण समुंद्रे, राज कुमार सोनकर, रमेश बोहित, सरबजीत सिंह, जग्गू विश्कर्मा, दारा सिंह, सोनू दुबे, मनजीत सिंह, नारायण गुप्ता, आलोक भट्ट, केके मिश्रा, गुलाब चौधरी ,चंदू जैन, गोविंद चौधरी, तेजी लाल वंशकार, बलराम चौधरी, राजेंद्र बैरागी, सत्येंद्र तिवारी, मोहन सिंह, चरणजीत सिंह, विष्णु बर्मन, शिवा यादव, गगन कोहली, अनिल यादव, संजू मरावी, भोजराज यादव, श्यामसुंदर कोरी, अजय राय, राजेंद्र बैरागी, सुरेश पांडे, झनक राज, साहिल राय, विनोद सोनी, लल्ला यादव आदि बड़ी संख्या में कांग्रेश जन रांझी बंद कराने में शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page