धन्वन्तरि नगर महाराणा प्रताप वार्ड में बॉलीवुड डांडिया रास का आयोजन

जबलपुर दर्पण। धन्वन्तरि नगर के लीलावती ग्राउंड में हुआ। जिसमें छेत्रिय जनसमूह ने बड़ चढ़ कर बॉलीवुड गरबा गीतों पर मा भगवती की आराधना की । जिसमे शासन की परमीशन लेकर, कोरोना गाइड लाइन का पालन भी किया गया। जिसमें बॉलीवुड सेलिब्रिटी संस्कारधानी की 2019 ज़ी टीवी सारेगामापा की विजेता एवं मध्यप्रदेश लाडो अभियान की ब्रांड एम्बेसडर कु. इशिता विश्वकर्मा ने शिरकत की और उनके गरबा गीतों पर लोग जमकर थिरके, गरबा में मुख्य अतिथि शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष श्री ठाड़ेश्वर महावर, एवं राष्ट्रीय युवा कोरी कोली समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री रामलाल कोरी जी, जिला न्यायालय के कई अधिवक्ता गण मौजूद थे। बॉलीवुड डांडिया रास विगत 5 वर्षो से धन्वन्तरि नगर में गरबा का आयोजन कराते चले आ रहे है, जिसके संचालक महाराणा प्रताप वार्ड शिवसेना पार्षद प्रत्याशी एडवोकेट रोशन आनंद ने द्वारा गरबा महोत्सव का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम में प्रयास जन शसक्तिकारण संस्थान का मत्त्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में, विवेक मिश्रा, नीलेश, विजय रजक,अर्जुन पटेल, पूनम रोशन आनंद, अभिलाषा वर्मा, सुश्री रानू शर्मा, जिया रजक इत्यादि ने वर्कशॉप में लोगो को प्रशिक्षण दिया था ।



