खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

महामहिम राष्ट्रपति जी ने दुर्गा पूजा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं 

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने दुर्गा पूजा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं है। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर, मैं भारत और विदेश में रह रहे सभी भारतवासियों को हार्दिक बधाईबधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। देवी दुर्गा शक्ति का प्रतीक हैं और वे नारी शक्ति का दैवीय रूप भी हैं। दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई की विजय का उत्सव है। मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूप जीवन के साथ प्रकृति से जुड़ाव को दर्शाते हैं।आइए, इस त्योहार के अवसर पर हम एक ऐसे समाज के निर्माण का संकल्प करें, जहां समाज में महिलाओं को पहले से अधिक सम्मान एवं राष्ट्र निर्माण में उन्हें बराबरी की भागीदारी प्राप्त हो। मेरी ईश्वर से कामना है कि हर्षोल्लास भरे इस पर्व से देशवासियों के बीच शांति, भाईचारे और एकता की भावना और सशक्त हो तथा हम सभी देश की प्रगति के लिए बढ़-चढ़कर काम करते रहें और आगे बढ़ते रहें ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page